पोम्पियो ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से बातचीत की

इस्लामाबाद, 24 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री इमरान खान से बातचीत की और सफल चुनावी अभियान और सरकार बनाने के लिए उन्हें बधाई दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पोम्पियो ने फोन पर हुई बातचीत में खान को पाकिस्तान के लोगों की भलाई की प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए शुभकामनाएं दी।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार,”प्रधानमंत्री इमरान खान ने पारस्परिक विश्वास और लाभ के आधार पर द्विपक्षीय संबंध को मजबूत करने की महत्ता पर जोर दिया।”

प्रधानमंत्री ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता की महत्ता को भी रेखांकित किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493