जकार्ता, 24 अगस्त (आईएएनएस)। अनुभवी टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और दिविज शरण की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन कर यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में छठे दिन शुक्रवार को भारत को स्वर्ण पदक दिलाया।
बोपन्ना और शरण की जोड़ी ने पुरुष युगल वर्ग के फाइनल में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
भारतीय जोड़ी ने खिताबी मुकाबले में कजाकिस्तान की एलेक्जेंडर बुबलिक और डेनिस येवसेव की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से मात देकर जीत हासिल की।
यह भारत की झोली में छठे दिन गिरा दूसरा स्वर्ण पदक है। भारत के पास अब कुल छह स्वर्ण पदक हो गए हैं।
dharmpath.com dharmpath