एशियाई खेल (भारोत्तोलन) : 63 किग्रा में राखी हलदर क्वालिफाई करने से चूकीं

जकार्ता, 24 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय महिला भारोत्तोलक राखी हलदर यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के छठे दिन शुक्रवार को भारोत्तोलक स्पर्धा के 63 किग्रा भार वर्ग में क्वालिफाई करने से चूक गईं।

25 साल की राखी फाइनल राउंड में निराशाजनक प्रदर्शन कर अगले दौर के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई। राखी ने पहले दो प्रयासों में स्नैच में 93 किलोग्राम भार उठाने की कोशिश की, लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो सकीं।

वह तीसरे प्रयास में भी नाकाम नहीं। राखी के स्नैच राउंड में कोई स्कोर नहीं होने के चलते पदक जीतने की भारत की उम्मीदें भी खत्म हो गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493