एशियाई खेल (जिमनास्टिक) : बैलेंस बीम में पांचवें स्थान पर रहीं दीपा

जकार्ता, 24 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की स्टार महिला जिमनास्टिक खिलाड़ी दीपा कर्माकर यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में पदक से चूक गईं।

दीपा खेलों के छठे दिन शुक्रवार को बैलेंस बीम में पांचवें स्थान पर रहीं।

दीपा ने 12.500 का स्कोर करते हुए पांचवें स्थान पर रहीं। वह एक समय कांस्य की दौड़ में थीं, लेकिन चीन की जिन झांग और उत्तरी कोरिया की सु जोंग किम ने शानदार प्रदर्शन कर दीपा से पदक जीतने का मंौका छीन लिया।

जोंग ने 13.400 का स्कोर किया और रजत पदक अपने नाम करने में सफल हीं। वहीं झांग ने 13.325 का स्कोर करते हुए कांस्य पर कब्जा जमाया। स्पर्धा का स्वर्ण चीन यिले चेन के नाम रहा जिन्होंने 14.600 का स्कोर किया।

चौथे स्थान पर जापान की शिहो नाकाजी रहीं। नाकाजी ने 12.600 का स्कोर किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493