भोजपुरी फिल्म कंपनी के दफ्तर का पवन, शुभी ने किया उद्घाटन (फोटो सहित)

पटना, 24 अगस्त (आईएएनएस)। भोजपुरी फिल्म जगत की जानीमानी फिल्म निर्माण कंपनी ‘दास गणेशाय 143 इंटरटेनमेंट’ अब फिल्म बनाने के साथ-साथ फिल्म वितरण के क्षेत्र में भी उतर गई है। भोजपुरी फिल्म अभिनेता पवन सिंह और अभिनेत्री शुभी शर्मा ने शुक्रवार को पटना में दास गणेशाय 143 एंटरटेनमेंट के कार्यालय का उद्घाटन किया।

इस कार्यालय के संचालक फिल्म निर्माता दिलीप सिंह राजपूत ने इस मौके पर एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि फिल्म के निर्माण और वितरण के लिए यह एक अच्छा माध्यम है। यहां से निर्माता अपनी फिल्म का प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन एक साथ कर सकते हैं।

उन्होंने कहा, “मैं खुद निर्माता हूं और मुझे पता है कि फिल्म निर्माण और उसके वितरण में समस्या आती है। इस कंपनी के माध्यम से फिल्म निर्माता भोजपुरी के अलावा मैथिली, हिंदी और दक्षिण भारतीय भाषाओं की फिल्मों का निर्माण और वितरण कर सकेंगे।”

उन्होंने कहा कि बिहार में नए गायकों के लिए इस प्रोडक्शन हाउस के माध्यम से सुनहरा अवसर मिलेगा, जहां नए गायक अपना किस्मत आजमाएंगे। हाल ही में उनके होम प्रोडक्शन दास गणेशाय 143 एंटरटेनमेंट से फिल्म ‘लागल रहा ए राजा जी पार्ट-2’ का निर्माण हुआ है, जो बिहार की सच्ची घटनाओं पर केंद्रित है। इस फिल्म के निर्देशक रामाकांत प्रसाद हैं।

इस मौके पर पवन सिंह और शुभी शर्मा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। पवन ने कहा, “बिहार में इस तरह के हाउस की जरूरत है, जहां प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन का काम एक साथ हो। यह बहुत खुशी की बात है कि इस बड़ी कंपनी ने यहां कार्यालय खोला है।”

शुभी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि भोजपुरी फिल्म उद्योग के लिए यह अच्छी बात है कि निर्माताओं को इस प्लेटफॉर्म पर सारी सुविधाएं उपलब्ध हो जाएंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493