एशियाई खेल : मोदी ने भारतीय नौकायन टीम को बधाई दी

नई दिल्ली, 24 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया के जाकार्ता में जारी 18वें एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन करने के लिए भारतीय नौकायन टीम को बधाई दी।

मोदी ने शुक्रवार को ट्वीट किया, “2018 एशियाई खेलों में पुरुषों की लाइटवेट डबल स्कल्स स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने के लिए रोहित कुमार और भगवान सिंह को बधाई। उनके दमदार प्रदर्शन ने पूरे देश को खुश किया है।”

स्वर्ण सिंह, दत्तू भोनाकल, ओम प्रकाश और सुखमीत सिह ने नौकायन में पुरुषों की क्वाड्रपल स्कल्स टीम स्पर्धा का स्वर्ण अपने नाम किया।

एशियाई खेलों में भाग लेने के बाद से नौकायन में भारत का यह दूसरा स्वर्ण है। पहला स्वर्ण पदक 2010 में बजरंग लाल ठाकुर ने जीता था।

दुष्यंत ने लाइटवेट एकल स्कल्स स्पर्धा के फाइनल में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता। इसके अलावा, रोहित कुमार और भगवान सिंह की जोड़ी ने लाइटवेट युगल स्कल्स स्पर्धा के फाइनल में कांस्य पदक अपने नाम किया।

खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने ट्वीट किया, “एशियाई खेलों में रोहित कुमार और भगवान सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों के लाइटवेट युगल स्कल्स स्पर्धा में कांस्य पदक पर कब्जा किया। मैं उन्हें बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए बधाई देता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493