असेंसियो को रियल के लिए अधिक मैच खेलने का विश्वास

मेड्रिड, 24 अगस्त (आईएएनएस)। स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियोनो रोनाल्डो के इटली के क्लब जुवेंतस में शामिल होने के बाद स्पेन के 22 वर्षीय फारवर्ड मार्को असेंसिया को विश्वास है इस सीजन उन्हें रियल के लिए मैचों में अधिक समय तक खेलने का मौका मिलेगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पिछले सीजन स्पेनिश लीग में उन्होंने 32 मैचों में छह गोल दागे थे लेकिन केवल 19 मैचों में ही उन्होंने शुरुआती 11 में जगह बनाई थी।

असेंसियो ने कहा, “मुझे राष्ट्रीय टीम और रियल के लिए महत्वपूर्ण मैचों में शुरुआती 11 में शामिल किया गया है और मुझे उम्मीद है कि मैं बेहतर खिलाड़ी बनूंगा और दोनों टीमों के लिए लगातार मैच खेलूंगा।”

असेंसियो ने आगे कहा, “मैं किसी भी आक्रामक पोजीशन पर खेल सकता हूं लेकिन मुझे लंबे समय तक एक पोजिशन पर खेलना पसंद नहीं। मैं कोशिश करता हूं कि मेरे ऊपर दबाव न बने। मुझसे सबको अपेक्षाएं हैं और मेरे लिए यह सामान्य है क्योंकि मैं रियल में दो वर्षो से अच्छा प्रदर्शन कर रहा हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493