श्रीलंका में डेंगू से 41 लोगों की मौत

कोलंबो, 24 अगस्त (आईएएनएस)। श्रीलंका के स्वास्थ्य अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि इस साल देश में डेंगू से 41 लोगों की मौत हुई और 36,000 से ज्यादा लोग में इसके लक्षण पाए गए हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, अगस्त में अब तक देश में 1,075 मरीजों की पहचान की गई है, जबकि बीते महीने डेंगू के 6,221 मरीजों की पहचान हुई थी।

अधिकारियों के अनुसार, डेंगू के मामलों की सबसे ज्यादा संख्या कुल 6,937 मरीजों की सूचना इस साल राजधानी कोलंबो से आई, जबकि दूसरे नंबर पर 4,156 मरीजों के साथ पूर्वी जिला बाट्टिकालोआ रहा।

डेंगू के मरीजों की तीसरी सबसे ज्यादा संख्या 3,619 कोलंबो के बाहरी इलाके गमपाहा की है।

राष्ट्रीय डेंगू नियंत्रण इकाई ने दक्षिण पश्चिम मानसून की बारिश की वजह से इस साल डेंगू मरीजों के संख्या बढ़ने की चेतावनी दी थी।

लोगों से अत्यधिक बुखार, उल्दी, पेट में दर्द व चक्कर आने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करने का आग्रह किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493