मुंबई, 25 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता अंगद बेदी से शादी करने के महज तीन महीने बाद नेहा धूपिया ने शुक्रवार को गर्भवती होने की घोषणा की। दोनों नई शुरुआत के लिए उत्साहित हैं।
अभिनेत्री ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर यह घोषणा की।
गर्भवती होने की घोषणा करते हुए नेहा धूपिया ने इंस्टाग्राम पर कई फोटो पोस्ट की है।
नेहा ने इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट के साथ लिखा, “हमारी नई शुरुआत। हम तीनों।”
फोटो में नेहा धूपिया अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। नेहा के साथ उनके पति अंगद बेदी भी हैं।
वहीं अंगद ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “हां, सभी अफवाहें सच हो गई।”
नेहा ने मई में अंगद से शादी कर सभी को चौंका दिया था।
dharmpath.com dharmpath