जकार्ता, 25 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय पुरुष युगल जोड़ी मनु अत्री और बी. सुमित रेड्डी की जोड़ी को जारी 18वें एशियाई खेलों में बैडमिंटन पुरुष युगल स्पर्धा के अंतिम-16 दौर में शनिवार को नजदीकी हार का सामना करना पड़ा।
चीन की जुनहुई ली और युचेन लियु की जोड़ी ने प्री-क्वार्टर फाइनल के इस मुकाबले में मनु और रेड्डी की जोड़ी 2-1 से मात दी।
चीनी जोड़ी ने भारतीय जोड़ी को 21-13, 17-21, 25-23 से हराया। इस हार के साथ ही पुरुष युगल में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई।
मनु-रेड्डी की जोड़ी ने पहला गेम 13-21 से हारने के बाद दूसरे गेम में जोरदार वापसी और 21-17 से अपने नाम कर लिया।
तीसरे और निर्णायक गेम में दोनों टीमें एक समय 23-23 से बराबरी पर थी, लेकिन फिर चीन की जोड़ी ने दो अंक लेकर 25-23 से गेम और मैच समाप्त कर दिया।
dharmpath.com dharmpath