चतुष्कोणीय सीरीज : इंडिया-बी ने इंडिया-ए को 7 विकेट से हराया

अलुर (कर्नाटक), 25 अगस्त (आईएएनएस)। प्रसिद्ध कृष्णा (50/4) और मयंक अग्रवाल (124) के शानदार शतक के दम पर इंडिया-बी ने चतुष्कोणीय सीरीज के अपने दूसरे मैच में शनिवार को इंडिया-ए को सात विकेट से हरा दिया।

इंडिया-ए ने यहां केएससीए स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 49 ओवर में 217 रन का स्कोर बनाया, जिसे इंडिया-बी ने 41.1 ओवर में तीन विकेट पर 218 रन बनाकर हासिल कर लिया।

इंडिया-बी की सीरीज में यह दूसरी जीत है। उसने इससे पहले दक्षिण अफ्रीका-ए को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 30 रन से हराया था।

मयंक ने 114 गेंदों पर 14 चौके और तीन छक्के लगाए। शुभमन गिल ने 55 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 42 और इशान किशन ने 25 रन का योगदान दिया। कप्तान मनीष पांडे ने नाबाद 21 रन का योगदान दिया।

इंडिया-ए की तरफ से खलील अहमद ने दो और दीपक चहर ने एक विकेट हासिल किए।

इससे पहले, इंडिया-बी ने अपनी शानदार गेंदबाजी से इंडिया-ए को 217 रन पर रोक दिया। टीम के लिए अंबाती रायुडू ने 75 गेंदों पर दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से सर्वाधिक 48 रन का योगदान दिया।

इसके अलावा कृष्णप्पा गौतम ने 35, संजू सैमसन ने 32 और कप्तान श्रेयस अय्यर ने 20 रन बनाए।

इंडिया-बी की ओर से कृष्णा के अलावा श्रेयस गोपाल ने 38 रन पर दो विकेट और धमेंद्र जडेजा तथा दीपक हुड्डा ने एक-एक विकेट लिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493