मुंबई, 25 अगस्त (आईएएनएस)। गायक-अभिनेता जस्सी गिल का कहना है कि सुपरस्टार शाहरुख खान से मिलने के बाद वह खुद को भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं। गिल ने आनंद एल राय के फिल्म ‘हैप्पी फिर भाग जाएगी’ के साथ बॉलीवुड में अपना सफर शुरू किया है।
29 वर्षीय अभिनेता ने शनिवार को ट्विटर पर ‘रईस’ अभिनेता के साथ अपनी तस्वीर साझा की।
तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, “मैं इससे ज्यादा खुशी नहीं महसूस कर सकता। एक और केवल एक शाहरुख सर से आशीर्वाद और शुभकामनाएं मांगता हूं। कभी नहीं सोचा था कि मैं उनसे मिल पाऊंगा। आज, मुझे लगता है कि मैंने कुछ हासिल कर लिया है। धन्यवाद आनंद एल. सर और मुदस्सर अजीज।”
dharmpath.com dharmpath