एशियाई खेल (नौकायन) : कनोए टीबीआर 500 मीटर के फाइनल में महिला, पुरुष टीम

जकार्ता, 26 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय महिलाओं और पुरुषों ने अपनी लय को बरकरार रखते हुए यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में रविवार को कनोए टीबीआर 500 मीटर स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश किया है।

भारतीय महिला टीम ने इस स्पर्धा के फाइनल-बी वर्ग में जगह बनाई है। पुरुष टीम ने भी फाइनल-बी में प्रवेश किया है।

सेमीफाइनल के दूसरे चरण में भारतीय महिला टीम ने 2 मिनट और 33.987 सेकेंड का समय लेकर तीसरा स्थान हासिल किया।

भारतीय पुरुष टीम ने रीपचेज में 2 मिनट और 23.162 सेकेंड का समय लेकर दूसरा स्थान हासिल किया और इसके साथ ही सेमीफाइनल में कदम रखा।

सेमीफाइनल में इसके बाद पुरुष टीम ने पहले चरण में 2 मिनट और 22.505 सेकेंड का समय लेकर पांचवां स्थान हासिल किया। ऐसे में टीम ने फाइनल-बी में जगह बनाई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493