जकार्ता, 26 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय महिला तीरंदाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में रविवार को महिला कंपाउंड टीम स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम ने चीनी ताइपे को करीबी मुकाबले में 225-222 से मात दी।
फाइनल में मुस्कान किरार, मधुमिता कुमारी और सुरेखा ज्योति वेन्नम की टीम का सामना दक्षिण कोरिया से होगा।
dharmpath.com dharmpath