एशियाई खेल (मुक्केबाजी) : क्वार्टर फाइनल में सरजुबाला

जकार्ता, 26 अगस्त (आईएएनएस)। पहली बार एशियाई खेलों में हिस्सा ले रहीं 25 वर्षीया भारतीय मुक्केबाज सरजुबाला देवी ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन कर महिलाओं की 51 किलोवर्ग फ्लाईवेट स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

सरजुबाला ने प्री-क्वार्टर फाइनल में ताजिकिस्तान की मदीना गाफोरोवा को 5-0 से मात दी।

पांच बार विश्व चैम्पियन रहीं दिग्गज महिला मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम से प्रेरित होकर मुक्केबाजी में कदम रखने वाली सरजुबाला ने तीनों राउंड में अपनी प्रतिद्वंद्वी को 10-9 से स्कोर से हराकर अंतिम-8 में प्रवेश किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493