डेमी के घर चोरी की नीयत से घुसे बदमाश गिरफ्तार

लॉस एंजेलिस, 26 अगस्त (आईएएनएस)। अंग्रेजी फिल्मों की गायिका व अभिनेत्री डेमी लोवेटो के घर को बदमाशों द्वारा उस वक्त निशाना बनाया गया, जब वह एक पुनर्वास केंद्र में थीं। हालांकि पुलिस ने बदमाशों को पकड़ लिया।

कानून प्रवर्तन सूत्रों ने टीएमजी डॉट कॉम को बताया कि लोवेटो को अस्पताल से छुट्टी दिए जाने और राज्य के बाहर पुनर्वास केंद्र भेजे जाने की खबरें आने के थोड़ी देर बाद चोरों के एक गिरोह को गिरफ्तार किया गया।

सूत्रों ने कहा कि यह गिरफ्तारी लोवेटो से संबंधित नहीं है, लेकिन जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों ने बदमाशों के पास से इलेक्ट्रॉनिक संपर्क उपकरण बरामद किया है, जिससे यह पता चला कि वह लोवेटो के घर में लूट के इरादे से आए थे, जिस वक्त वह घर पर नहीं थीं।

लॉस एंजलिस पुलिस विभाग ने कहा कि उनके घर के समीप किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने के लिए गश्त बढ़ा दी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493