जाकार्ता, 26 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के मुक्केबाज शिवा थापा को यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में पुरुषों के 60 किलोग्राम लाइट स्पर्धा के प्री-क्वार्टर फाइनल में चीन के जून शान ने हरा दिया।
चीन के खिलाड़ी ने थापा को शुरू से ही परेशानी में डाले रखा। इस दौरान उन्होंने थापा को दो बाद नॉक-डाउन किया, जिसके बाद रेफरी ने मैच रोक दिया और जून शान को विजेता घोषित किया।
dharmpath.com dharmpath