नेशनल कार्टिग चैम्पियनशिप में चमके देबरुन, शाहान

हैदराबाद, 26 अगस्त (आईएएनएस)। देबरुन बनर्जी, शाहान अली मोहसिन और इशान मदेश ने यहां शिकेन सर्किट में हुए 2018 नेशनल कार्टिग चैम्पियनशिप के शुरुआती दौर में दमदार प्रदर्शन किया।

सीनियर मैक्स वर्ग में देबरुन ने शनिवार और रविवार को हुई हर रेस अपने नाम की।

पहली बार चैम्पियनशिप में भाग ले रहे शाहान अली मोहसिन दूसरे पायदान पर हरे जबकि दानेश वखारिया ने फाइनल रेस में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा पायदान प्राप्त किया।

शाहान अली के अलावा जूनियर मैक्स वर्ग में के.सूर्या वर्थन और आदित्य स्वामीनाथन दूसरे एवं तीसरे पायदान पर रहे। तीनों एमस्पोर्ट टीम का हिस्सा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493