रैकेटिक बार्सिलोना में ही बने रहने के इच्छुक

मेड्रिड, 26 अगस्त (आईएएनएस)। एफसी बार्सिलोना के मिडफील्डर और क्रोएशिया के स्टार खिलाड़ी इवान रैकेटिक ने पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) से जुड़ने की संभावनाओं के अफवाहों पर रविवार को विराम लगा दिया।

पिछले कुछ सप्ताह से ऐसी खबरें आ रही थी कि पीएसजी रैकेटिक को खरीदने की कोशिश कर रहा है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बार्सिलोना ने वलाडोलिड को 1-0 से हराने के बाद रैकेटिक ने क्लब के टीवी पर कहा कि बार्सिलोना क्लब को छोड़ने का उनका कोई इरादा नहीं है।

रैकेटिक ने कहा, “लोगों ने बहुत कुछ इसके बारे में बोला है, लेकिन वास्तव में मैं यहीं रहना चाहता हूं। मेरे लिए इससे अच्छा और कुछ नहीं है और मैं यहां अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगा।”

उन्होंने कहा, “मेरे लिए बार्सिलोना में ही रहना अच्छा है और मुझे हर किसी को जीतने की कोशिश करते रहना है। मैं यहां खुश हूं और यहां होने पर मुझे गर्व है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493