छोटी बहन आलिया से प्रेरणा ले रहीं हैं पूजा भट्ट

मुंबई, 27 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता संजय दत्त के साथ आगामी फिल्म ‘सड़क 2’ के लिए तैयारी कर रहीं अभिनेत्री-फिल्मकार पूजा भट्ट ने कहा कि वह अपनी छोटी बहन और अभिनेत्री आलिया भट्ट के पद्चिन्हों पर चलना चाहेंगी।

एक कार्यक्रम में अपने पिता महेश भट्ट के साथ संवाददाताओं से पूजा भट्ट ने कहा, “मैंने अलिया भट्ट से एक बात सीखी है कि अगर मुझे उनसे (महेश भट्ट से) जीन्स मिले हैं तो फिर कोई बाधा नहीं है और विशेष रूप से मीडिया के साथ कोई फिल्टर नहीं है। अपने राजों को अपने पास तक बनाए रखना मीडिया के मामले में अधिक फायदेमंद है और यही कारण है कि वाणिज्यिक स्तर पर वह (आलिया) मुझसे ज्यादा सफल है।”

उन्होंने कहा, “जब मैं एक कलाकार थी तो भारत, दुनिया, फिल्म उद्योग मेरे स्पष्ट बोलने को समझने के लिए तैयार नहीं थी। इसलिए आलिया ने मुझे सिखाया कि यह जरूरी नहीं है कि दुनिया को हमेशा सच्चाई बताई ही जाए। लेकिन, जैसा कि मैंने कहा कि मुझमें उसका खून है और इसलिए मैं अपनी छोटी बहन से टिप लेना चाहूंगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493