‘अक्षरा पर फिल्माया गया भोजपुरी फिल्म का सबसे महंगा गाना’ (फोटो सहित)

पटना, 27 अगस्त (आईएएनएस)। भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री अक्षरा सिंह पर भोजपुरी फिल्म का सबसे महंगा गाना फिल्माए जाने का दावा किया गया है।

यह बताया गया है कि ना सिर्फ गाना भव्य तरीके से फिल्माया गया है बल्कि अक्षरा सिंह ने इस गाने के लिए उतनी ही राशि ली है जितना वह एक फिल्म के लिए लेती हैं।

अक्षरा सिंह ने बताया कि दुर्गापूजा के मौके पर रिलीज हो रही फिल्म ‘बलम जी लव यू’ के लिए उन्होंने अभिनेता खेसारी लाल यादव के साथ ‘स्पेशल प्रोमोशन सांग’ किया है।

उन्होंने गाने के एवज में मिली राशि का खुलासा ना करते हुए कहा कि उन्हें निर्माता आनंद रूंगटा ने मुंहमांगी कीमत दी है।

उन्होंने बताया कि गाने को काफी अच्छी तरह फिल्ममाया गया है, जो जल्द ही दर्शकों के समक्ष होगा। उन्होंने निर्देशक प्रेमांशु सिंह का भी धन्यवाद दिया जिन्होंने इस गाने के लिए उन्हें चुना।

भोजपुरी फिल्म ‘बलम जी लव यू’ में खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी प्रमुख भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493