राष्ट्रपति रविवार को वृंदावन में

indexलखनऊ, 12 नवंबर – राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी 16 नवंबर को प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर के दर्शन के लिए वृंदावन में होंगे। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रपति के वृंदावन दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के उच्चस्तरीय इंतजाम किए गए हैं। विशेष पुलिस दल और सेना की एक टुकड़ी राष्ट्रपति के दौरे की सुरक्षा व्यवस्था देखेगी। राज्य सरकार ने राष्ट्रपति के दौरे की देखरेख के लिए 36 मजिस्ट्रेटों को नियुक्त किया है।

अधिकारियों ने आईएएनएस को बताया कि जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजिल सैनी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई कोताही न बरतते हुए कई बैठकें कर चुके हैं और राज्य सरकार ने भी 15 एवं 16 नवंबर को वृंदावन को बिजली-कटौती मुक्त क्षेत्र के अंतर्गत रखने का निर्देश जारी किया है।

राष्ट्रपति चंद्रोदय मंदिर में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने यहां आ रहे हैं और उन्होंने बांके बिहारी मंदिर के दर्शन की भी इच्छा जाहिर की है।

एक जिलाधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति वीवीआईपी वाहन पार्किं ग क्षेत्र से 200 किलोमीटर तक पैदल चलकर बांके बिहारी मंदिर पहुंचेंगे। पूरे मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के राष्ट्रपति के स्वागत के लिए मौजूद होने के बारे में यद्यपि कोई सूचना नहीं है, लेकिन राज्यपाल राम नाइक मुखर्जी के स्वागत के लिए वृंदावन में मौजूद होंगे।

मुख्य सचिव आलोक रंजन की अध्यक्षता में बुधवार को एक उच्च स्तरीय बैठक में राष्ट्रपति के वृंदावन दौरे की योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493