स्पेनिश लीग : सेल्टा ने लेवांते को 2-1 से हराया

वालेंसिया (स्पेन), 28 अगस्त (आईएएनएस)। सेल्टा वीगो ने स्पेनिश लीग में खेले गए मैच में लेवांते को 2-1 से मात दी।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, लेवांते की यह कोच पाको लोपेज के मार्ग दर्शन में पहली हार है।

दोनों टीमों ने सोमवार देर रात खेले गए इस मैच की अच्छी शुरुआत की थी। सेल्टा ने अधिक अक्रामकता के साथ 10वें मिनट में पियोने सिस्टो की ओर से किए गए गोल के दम पर बढ़त बना ली।

इसके बाद 34वें मिनट में मेक्सी गोमेज की ओर से किए गोल के दम पर सेल्टा ने 2-0 की बढ़त हासिल कर ली।

दूसरे हाफ में काफी कोशिशों के बाद लेवांते को सफलता हासिल हुई और उसने मैच की समाप्ति के लिए बचे 12 मिनटों में जोस लुइस मोरालेस के गोल से अपना खाता खोला।

लेवांते की जीत के लिए हालांकि, यह गोल काफी नहीं था और आखिरकार उसे 2-1 से हार का सामना करना पड़ा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493