एशियाई खेल (तीरंदाजी) : भारतीय पुरुषों ने जीता कंपाउंड टीम स्पर्धा का रजत

जकार्ता, 28 अगस्त (आईएएनएस)। रजत चौहान, अमन सैनी और अभिषेक वर्मा की भारतीय पुरुष तीरंदाजी टीम ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में 10वें दिन मंगलवार को कंपाउंड टीम स्पर्धा का रजत पदक जीता।

फाइनल में 229-229 से बराबरी के बाद भारतीय टीम शूट-ऑफ में दक्षिण कोरिया से हार गई और इस कारण उसे रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

इस हार के कारण भारतीय टीम 2014 में हुए इंचियोन में हुए एशियाई खेलों में इसी स्पर्धा में जीते गए अपने स्वर्ण पदक को नहीं बचा सकी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493