भारत के सत्या त्रिपाठी संयुक्त राष्ट्र में सहायक महासचिव नियुक्त

संयुक्त राष्ट्र, 28 अगस्त (आईएएनएस)। विकास एवं पर्यावरण विशेषज्ञ सत्या एस. त्रिपाठी को संयुक्त राष्ट्र में सहायक महासचिव नियुक्त किया गया है और वह न्यूयॉर्क कार्यालय में संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) का नेतृत्व करेंगे।

संयुक्त राष्ट्र, 28 अगस्त (आईएएनएस)। विकास एवं पर्यावरण विशेषज्ञ सत्या एस. त्रिपाठी को संयुक्त राष्ट्र में सहायक महासचिव नियुक्त किया गया है और वह न्यूयॉर्क कार्यालय में संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) का नेतृत्व करेंगे।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने सोमवार को यह नियुक्ति की। इसकी घोषणा गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफेन गुटेरेस ने की।

संयुक्त राष्ट्र के पदक्रम में त्रिपाठी अब वरिष्ठ स्तर पर तीसरे भारतीय हैं।

सत्या एस. त्रिपाठी ने संयुक्त राष्ट्र में 20 सालों तक यूरोप, एशिया और अफ्रीका में सतत विकास, मानवाधिकार, लोकतांत्रिक शासन और कानूनी मामलों के महत्वपूर्ण कार्यो पर सेवाएं दी हैं।

त्रिपाठी यूएनईपी में 2017 से सतत विकास के 2030 एजेंडा पर वरिष्ठ सलाहकार रहे हैं।

अर्थशास्त्री और वकील के रूप में 35 सालों के अनुभव के साथ संयुक्त राष्ट्र में संयुक्त राष्ट्र रिकवरी समन्वयक के रूप में इंडोनेशिया के अचेह व नियास में सुनामी के बाद सात अरब डॉलर जुटाने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

त्रिपाठी ने 2004 में संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता वाले साइप्रस एकीकरण वार्ता के लिए विधि एवं संधि समिति की भी अध्यक्षता की।

त्रिपाठी ने ओडिशा के बहरामपुर विश्वविद्यालय से वाणिज्य व कानून में स्नातक डिग्री और कानून में मास्टर डिग्री हासिल की है।

संयुक्त राष्ट्र के डिपार्टमेंट ऑफ ऑपरेशन सर्विसिस के प्रमुख अंडर सक्रेटरी जनरल अतुल खरे, संयुक्त राष्ट्र में सबसे वरिष्ठ भारतीय हैं।

संयुक्त राष्ट्र प्रशिक्षण व अनुसंधान संस्थान के कार्यकारी निदेशक निखिल सेठ बीते साल के वरिष्ठ कर्मचारियों की संपत्ति स्वैच्छिक सार्वजनिक प्रकटीकरण सूची के अनुसार सहायक महासचिव के स्तर पर हैं।

पद के विवरण के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम कार्यालय में त्रिपाठी की ड्यूटी में संयुक्त राष्ट्र के लिए पर्यावरण तंत्र पर आधारित रणनीतियों का समर्थन, समन्वय और कार्यान्वयन शामिल होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493