मीडिया एक्सपो दिल्ली में 7 सितंबर से

नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। हर साल आयोजित होने वाला मीडिया एक्सपो यहां प्रगति मैदान के हॉल संख्या 11, 12, में सात से नौ सितंबर तक आयोजित किया जा रहा है। यह मीडिया एक्सपो का 43वां संस्करण है, जिसमें पूरे देश और दुनिया से मीडिया और विज्ञापन संबंधी कंपनियां भाग ले रही हैं। प्रदर्शनी का आयोजन मैसे फ्रैंकफर्ट की तरफ से किया गया है।

आयोजकों की तरफ से जारी बयान के अनुसार, इस मीडिया एक्सपो में विज्ञापन एजेंसियों, मीडिया योजनाकारों, कला निर्देशकों, इवेंट मैनेजरों, ब्रांड मैनेजरों और व्यवसायिक घरानों के विभिन्न संचार और विपणन की जरूरतों के मुताबिक उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा।

बयान के अनुसार, एक्सपो मंे भाग लेने वाली कंपनियां सैकड़ों उत्पादों का प्रदर्शन करेंगी और साथ ही कई तकनीकियों को भी लांच करेंगी। मीडिया एक्सपो 2018 में भाग ले रहीं प्रमुख कंपनियों मंे शेथ प्रिंटोग्राफ, सिद्धार्थ एंटरप्राइजेज, आरे के यूनिवर्सल, शेर इंडस्ट्रीज, प्रिंट डेल्टा, कलर्स डिजिटल इंडिया, क्सीनन डिजिटल, सन डिजिटल टेक्नोलॉजी आदि प्रमुख हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493