फिल्म प्रचार के लिए जयपुर पहुंचे वरुण, अनुष्का, अर्जुन

जयपुर, 28 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता वरुण धवन और अनुष्का शर्मा अपनी आगामी फिल्म ‘सुई धागा मेड इन इंडिया’ के प्रचार के लिए और अर्जुन कपूर ‘नमस्ते इंग्लैंड’ के प्रचार के लिए जयपुर पहुंचे हैं, जहां तीनों आपस में टकरा गए।

वरुण धवन और अनुष्का शर्मा ने वहां से कुछ तस्वीरें जारी की, जिसमें एक अर्जुन की तस्वीर है।

इसके साथ उन्होंने लिखा, “जब दोस्त दूसरे लोगों की फिल्मों के प्रचार के लिए साथ आते हैं तो मुझे यह अच्छा लगता है।”

यह पहली बार नहीं है। अर्जुन कई बार कैटरीना कैफ की इंस्टाग्राम पोस्ट पर नजर आ चुके हैं।

इस बीच, वरुण और अनुष्का की जोड़ी कल जयपुर से लौट आई और वे अब भी ‘जयपुरी’ जैसा महसूस कर रहे हैं। इसमें वरुण ने कुर्ता और पगड़ी पहन रखी है और अनुष्का भी अच्छे मूड में नजर आ रही हैं।

फिल्म ‘सुई धागा मेड इन इंडिया’ 28 सितंबर को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493