एशियाई खेलों के बाद पेस डेविस कप टीम से भी बाहर

नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। एशियाई खेलों की टीम से अंतिम समय अपना नाम वापस लेने वाले भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस अब सर्बिया के खिलाफ होने वाले डेविस कप मुकाबले में भी नहीं दिखेंगे।

पेस को 14 से 16 सितंबर के बीच क्रालीजेवो स्पोटर्स कोर्ट पर खेले जाने वाले मुकाबले में भारतीय टीम में नहीं चुना है।

एशियाई खेलों में पुरुष युगल का स्वर्ण जीतने वाले रोहन बोपन्ना और दिविज शरण को टीम में चुना गया है। वहीं साथ ही इन खेलों की पुरुष एकल स्पर्धा में कांस्य जीतने वाले गुणास्वेरन प्रजनेश को भी टीम में जगह मिली है।

प्रजनेश के अलावा एकल मुकाबलों की जिम्मेदारी युकी भांबरी और रामकुमार रामनाथन के कंधों पर भी होगी।

अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) की एसपी मिश्रा, (चेयरमैन), बलराम सिंह, नंदन बाल, रोहित राजपाल की चयन समिति ने कोच जीशान अली के साथ मिलकर यह टीम चुनी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493