कश्मीर : भाजपा उम्मीदवार अनुच्छेद 370 हटाने के खिलाफ

indexश्रीनगर, 13 नवंबर-जम्मू एवं कश्मीर के अमीरा कादल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार हिना भट्ट ने गुरुवार को कहा कि वह अनुच्छेद 370 हटाने की हिमायती नहीं हैं। उन्होंने आशा जताई कि यह विवादास्पद मुद्दा राज्य चुनावों में पार्टी के घोषणापत्र में शामिल नहीं किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि हिना ने स्थानीय मीडिया को दिए एक बयान में कहा था कि अगर अनुच्छेद 370 हटाया गया, तो वह इसके विरोध में सबसे पहले खड़ी होंगी। आईएएनएस ने जब उनसे पूछा कि क्या वह अपने बयान पर कायम हैं? तो उन्होंने कहा, “यह मेरी व्यक्तिगत राय है कि अनुच्छेद 370 नहीं हटाया जा सकता।”

हिना ने कहा, “हां, अगर इसे हटाया गया तो मैं इसका पुरजोर विरोध करूंगी।”

उन्होंने उन खबरों का भी खंडन किया है, जिनके अनुसार, जम्मू एवं कश्मीर विधानसभा चुनावों में अनुच्छेद 370 भाजपा के घोषणापत्र का हिस्सा होगा।

उन्होंने संवाददाताओं से सवाल किया, “आपने घोषणापत्र देखा है? आप कैसे कह सकते हैं कि अनुच्छेद 370 विधानसभा चुनाव में हमारे घोषणापत्र का हिस्सा होगा?”

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493