जकार्ता, 29 अगस्त (आईएएनएस)। इस साल विश्व चैम्पियनशिप में कीरिन स्पर्धा का रजत पदक जीतने वाले भारतीय एथलीट एसो ने 18वें एशियाई खेलों में बुधवार को साइकलिंग में पुरुषों की स्प्रिंट स्पर्धा के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है।
इस स्पर्धा में शामिल एक अन्य भारतीय एथलीट रंजीत सिंह अंतिम-16 दौर में क्वालीफाई नहीं कर पाए।
एसो ने अंतिम-16 दौर में हीट-3 में पहला स्थान हासिल करते हुए प्री-क्वार्टर फाइनल के लिए प्रवेश किया, जहां उनकी टक्कर दक्षिण कोरिया के एथलीट चाएबिन इम से होगी।
dharmpath.com dharmpath