नेपाल में भूस्खलन से 5 की मौत

काठमांडू, 29 अगस्त (आईएएनएस)। नेपाल के सल्यान जिले के बगाचौर नगर पालिका स्थित सेतोगौर्न्‍स में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन के कारण एक मकान की दीवार ढह जाने से एक परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सल्यान के पुलिस प्रमुख बिरेंद्र बहादुर शाही ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि मृतकों में एक 40 वर्षीय व्यक्ति, उसकी 35 वर्षीय पत्नी, छह और सात साल की उसकी दो बेटियां और एक चार साल का बेटा शामिल है। घटना के वक्त वे सभी सो रहे थे।

उन्होंने कहा कि एक शख्स को बचा लिया गया है।

नेपाल के जल विज्ञान एवं मौसम विज्ञान विभाग ने भारी बारिश के बीच देश भर में हाई अलर्ट की चेतावनी जारी की है।

बाढ़ पूर्वानुमान विभाग ने भी बाढ़ की चेतावनी जारी की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493