जकार्ता, 29 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय पुरुष हैंडबाल टीम ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के 11वें दिन बुधवार को ग्रुप-3 के मुख्य दौर (मेन राउंड) में इंडोनेशिया को हरा दिया।
भारतीय टीम ने इंडोनेशियाई टीम को 37-23 के स्कोर से मात दी।
भारत ने पहले पीरियड में 16-13 का स्कोर किया और दूसरे पीरियड में 21-10 का स्कोर किया।
इसी जीत के साथ भारत अपने ग्रुप में पांच टीमों की तालिका में दूसरे स्थान पर आ गया है। भारत ने अभी तक चार मैच खेले हैं और तीन में जीत हासिल की है जबकि एक मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है। वह छह अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।
dharmpath.com dharmpath