जकार्ता, 29 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय पुरुष और महिला खिलाड़ियों ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के 11वें दिन 20 किलोमीटर पैदल चाल स्पर्धा में निराशाजनक प्रदर्शन किया।
बुधवार को हुई पुरुषों की स्पर्धा में इरफान कोलथुम थोडी और मनीष सिंह रावत डिसक्वालीफाई हो गए। महिलओं में खुशबीर कौर ने चौथा पायदान हासिल किया लेकिन एक अन्य खिलाड़ी सौम्या बेबी भी डिसक्वालीफाई हो गईं।
खुशबीर कौर रेस सामाप्त करने वाली एकमात्र भारतीय खिलाड़ी रहीं। उन्होंने एक घंटा 35.24 सेकेंड का समय निकालते हुए चौथा स्थान हासिल किया।
dharmpath.com dharmpath