हिलेरी डफ ने ‘मेटामॉफरेसिस’ की 15वीं वर्षगांठ मनाई

नई दिल्ली, 30 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री हिलेरी डफ ने उनके म्यूजिक करियर में मील का पत्थर साबित हुई एलबम ‘मेटामॉफरेसिस’ की 15 वर्षगांठ मनाई है।

पीपुल्स डॉट कॉम के अनुसार, गर्भवती गायिका और यंगर की अभिनेत्री डफ (30) ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक के बाद एक कई वीडियो शेयर करते हुए अपने दूसरे स्टूडियो एलबम ‘मेटामॉफरेसिस’ की 15वीं सालगिरह मनाई। यह एलबम 26 अगस्त 2003 को रिलीज हुई थी।

डफ ने कैप्शन लिखा, “मेटामॉफरेसिस, 15वीं वर्षगांठ। समय पता नहीं कहां गया। अपना पसंदीदा गीत बताएं।”

उन्होंने पहली क्लिप में कहा, “तो, दो दिन पहले मेरे सबसे पहले रिकॉर्ड ‘मेटामॉफरेसिस’ को 15 साल हो गए। मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि 15 साल हो चुके हैं। मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि कितने लोगों ने वह रिकॉर्ड खरीदा और उसे पसंद किया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493