एशियाई खेल (नौकायन) : कनोए के फाइनल में चम्पा ने किया निराश

जकार्ता, 30 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की चम्पा मोर्या यहां गुरुवार को 18वें एशियाई खेलों के 12वें दिन नौकायन में कनोए महिला एकल स्पर्धा के फाइनल में निराशानक प्रदर्शन कर सातवें स्थान पर रहीं।

स्पर्धा में भारतीय एथलीट चम्पा ने 161.63 का स्कोर किया। उन्होंने सेमीफाइनल में 176.14 अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालिफाई किया था।

चीन की शि चेन ने 110.32 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया। चीनी ताइपे की विहान चेन ने 111.14 के साथ रजत और थाईलैंड की अट्राचापोन दुवांगलावा ने 116.34 के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493