जकार्ता, 30 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय महिला खिलाड़ी ज्योति टोकस को यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में 12वें दिन गुरुवार को 78 किलोग्राम वर्ग के अंतिम-16 दौर में हार का सामना करना पड़ा।
तुर्कमेनिस्तान की खिलाड़ी मारिया लोहोवा ने अंतिम-16 के दौर में ज्योति को 10-0 से मात दी।
एक ही दिन में दो-दो मुकाबले खेल रही ज्योति इससे पहले गुरुवार को ही थाईलैंड की परवानवित मेसरी को 1-0 से मात देकर अगले दौर में प्रवेश किया था।
dharmpath.com dharmpath