ग्रैफिटी की ब्रैंड एम्बेस्डर बनीं अभिनेत्री करिश्मा शर्मा

नई दिल्ली, 30 अगस्त (आईएएनएस)। ‘रागिनी एम.एम.एस’, ‘प्यार का पंचनामा’ जैसी फिल्मों सहित ‘पवित्र रिश्ता’ एवं अन्य धारावाहिकों में अपनी अदाकारी से दर्शकों के बीच लोकप्रिय हुई अभिनेत्री करिशमा शर्मा बाथवेयर क्षेत्र में लोकप्रिय नाम-ग्रैफिटी की ब्रैंड एम्बेस्डर बन गई हैं।

ग्रैफिटी के प्रबंध निदेशक विनय जैन ने गुरुवार को आयोजित संवादाता सम्मेलन में इसकी घोषणा की।

विनय जैन ने कहा, “कम्पनी की 15वीं वर्षगांठ के अवसर पर हमने अभिनेत्री करिशमा को अपना एम्बेस्डर बनाया है और अब तेजी से हम ग्राफिटी का प्रचार प्रचार करेंगे। 17 साल पहले मैं अलवर से दिल्ली आया था और दो साल बाद एक छोटी शुरूआत की, लगातार इनोवेशन और नये उत्पादों के साथ अपनी पहचान बनाते हुए हमने पिछले 15 वर्षां में काफी सफलता प्राप्त की और लोगों का विश्वास जीता है। इस सफर में हमने क्वालिटी से किसी तरह का कोई समझौता नहीं किया और सम्र्पूण बाथवेयर रेंज उपलब्ध करायी है। हम करिशमा के साथ विभिन्न कैम्पेन इत्यादि करते हुए ग्रैफिटी के सफर को आगे बढ़ायेंगे। हमारे पास कुछ ऐसे उत्पाद उपलब्ध हैं जो काफी बड़े ब्रैंड्स के पास नहीं है जो हमे एडवांटेज देता है।”

खूबसूरत अदाकारा करिशमा शर्मा अपने इस नये अवतार को लेकर काफी उत्साहित दिखीं। उन्होंने कहा, ” आज के समय में लग्जरी जीवनशैली के चलते घर के साथ-साथ बाथरूम पर भी विशिष्ट ध्यान दिया जाता है और हम मनपसन्द, स्टाइलिश व बेहतरीन लग्जरी उत्पादों का चयन करते हैं। ग्रैफिटी के उत्पादों में काफी विविधता है और व्यापक रेंज भी, यहां एक ही छत के नीचे बाथरूम जरूरतों से सम्बंधित सब कुछ उपलब्ध है। ग्रैफिटी का हिस्सा बनकर काफी उत्साहित हूँ, मुझे इनके उत्पाद काफी पसन्द आये।”

अपने अभिनय कैरियर के विषय में करिशमा शर्मा ने बताया कि कुछ प्रोजेक्ट्स पर काम जारी है। करिश्मा ने कहा, “हाल ही में मैंने सुपर 30 के लिए आइटम सांग किया है, ऋतिक रोशन के साथ। ‘ होटल मिलन’ जल्दी रिलीज होगी और भी कुछ प्रोजेक्ट हैं। इसके अतिरिक्त लोकप्रिय हो रहे गीत ‘तेरा घाटा’ विडियो में मैने काम किया है। निर्देशक विकास बहल के साथ भी एक फिल्म है मेरे पास। जल्दी हम इसका फोटोशूट, ऐड आदि भी शूट करेंगे और मैं काफी उत्साहित हूं।”

करिशमा ने आगे कहा, “17 साल की उम्र से मैं काम कर रही हूं और यह सफर बेहद अच्छा रहा है, एकता कपूर ने मेरे कैरियर को बड़े ब्रेक दिए हैं। मेरा मानना है कि हमें लगातार प्रयास करते रहना चाहिए, करिशमा ने ह्यतेरा घाटा गीत की पंक्तियां सुनाते हुए वार्ता का समापन किया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493