प्रियंका ने मंगेतर निक की तस्वीर पर उकेरा ‘किस’ का प्रतीक

मुंबई, 30 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपने मंगेतर निक जोनस की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें निक ने सफेद रंग की टी-शर्ट पहनी है, जिस पर ‘नमस्ते लंदन’ लिखा है। देसी गर्ल ने तस्वीर पर ‘किस’ का संकेत उकेरा है।

प्रियंका निक के साथ सगाई के बाद से काफी खुश नजर आती हैं। उन्होंने मेक्सिको से शाम की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘लुक लाइक द स्काई इज पिंक’।

अफवाह है कि प्रियंका और निक इस साल अक्टूबर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

अमेरिकी गायक निक जोनस की मां डेनिस ने अपने नृत्य कौशल की कमी का मजाक उड़ाते हुए एक वीडियो साझा की, जिसमें वह मधु चोपड़ा के साथ पंजाबी बीट्स पर थिरकने की कोशिश कर रही हैं।

अभिनय की बात करें तो प्रियंका फरहान अख्तर और जायरा वसीम के साथ ‘द स्काई इज पिंक’ पर काम कर रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493