न्यूयॉर्क, 30 अगस्त (आईएएनएस)। चेक गणराज्य की कैरोलिना मुकोवा ने स्पेन को गरबाइन मुगुरुजा को हराकर साल के चौथे ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के महिला एकल से बाहर कर दिया।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, 12वीं वरीयता प्राप्त मुगुरुजा ने बुधवार को खेले गए मैच में दूसरे दौर के पहले सेट में 5-1 की बढ़त के साथ शुरुआत की और 6-3 से पहला सेट अपने नाम कर लिया।
गैर वरीय और वर्ल्ड नंबर-202 मुकोवा ने अगले दो सेट में शानदार वापसी की। उन्होंने आखिरी दो सेट 6-4, 6-4 से जीतकर विंबलडन और फ्रेंच ओपन चैम्पियन मुगुरुजा को टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया।
तीसरे दौर में मुकोवा का सामना 18वीं सीड आस्ट्रेलिया की एश्लेग बार्टी से होगा।
dharmpath.com dharmpath