सुशांत को ‘वन शॉट वंडर’ बता रहीं फराह खान

मुंबई, 30 अगस्त (आईएएनएस)। सुशांत सिंह राजपूत के साथ पहले गीत की शूटिंग कर चुकीं कोरियोग्राफर व फिल्मकार फराह खान ने अभिनेता को ‘वन शॉट वंडर’ कहा।

फराह ने ‘द फॉल्ट इन अवर स्टार्स’ के बॉलीवुड रीमेक के एक गीत शूटिंग की। इसका शीर्षक ‘किजी और मैनी’ है। यह मुकेश छाबड़ा द्वारा निर्देशित है।

फराह ने सुशांत और अपनी एक तस्वीर के साथ लिखा, “सुशांत सिंह राजपूत वन शॉट वंडर हैं और मैंने मुकेश छाबड़ा की ‘किजी और मैनी’ के पहले गीत की शूटिंग की।”

वहीं ‘राब्ता’ अभिनेता ने ट्वीट किया कि किसी फिल्म में पहली बार फराह के साथ काम करना सम्मान की बात है।

उन्होंने कहा, “मैं खुद को कितना सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि एक कलाकार के रूप में आखिरकार पहली बार फराह खान के साथ काम किया। बहुत-बहुत शुक्रिया मैम, आज बहुत खास दिन है।”

फिल्म में सुशांत, संजना सांघी के साथ की भूमिका में हैं। यह फिल्म फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493