हमेशा चाहता था रोमांटिक किरदार से शुरुआत करना : आयुष

मुंबई, 30 अगस्त (आईएएनएस)। हिंदी फिल्म ‘लवरात्रि’ के साथ करियर की शुरुआत कर रहे अभिनेता आयुष शर्मा ने कहा कि वह हमेशा से रोमांटिक किरदार के रूप में अपना फिल्मी करियर शुरू करना चाहते थे।

आयुष सह-कलाकार वरीना हुसैन के साथ बुधवार को के.सी. कॉलेज पहुंचे, जहां उन्होंने संवाददाताओं से यह बात कही।

रोमांस या एक्शन शैली को लेकर अपनी पसंद के बारे में पूछे जाने पर आयुष ने कहा, “फिलहाल, रोमांटिक फिल्में मुझे उत्साहित करती हैं। मैं हमेशा रोमांटिक अभिनेता के रूप में शुरुआत करना चाहता था।”

फिल्म के ट्रेलर और गीतों को दर्शकों से मिली प्रतिक्रिया के बारे में पूछे जाने पर आयुष ने कहा, “जब आपको पहली बार दर्शकों से इतना प्यार और समर्थन मिलता है तो यह बहुत अच्छा अहसास होता है।”

उन्होंने कहा, “यह हमारी ऊर्जा को बढ़ाता है और इससे अच्छा करने के लिए हमारा मनोबल बढ़ता है। हमारी फिल्म के गीत और ट्रेलर को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है, इसलिए उत्साहित होने के साथ-साथ घबराहट भी कि फिल्म रिलीज होने पर दर्शकों की प्रतिक्रिया कैसी होगी।”

उनका मानना है कि बॉलीवुड में टिके रहना मुश्किल है।

‘लवरात्रि’ 5 अक्टूबर को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493