जकार्ता, 30 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय महिला खिलाड़ी मनिका बत्रा ने 18वें एशियाई खेलों के 12वें दिन गुरुवार को टेबल टेनिस स्पर्धा में महिला एकल के अंतिम-16 दौर में प्रवेश कर लिया।
23 साल की मनिका ने राउंड-32 के मुकाबले में थाईलैंड की नंथाना कोमवोंग को 4-0 से मात दी।
राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता मनिका ने 37 वर्षीय कोमवोंग को 11-3, 11-7, 11-3, 11-6 से पराजित किया।
dharmpath.com dharmpath