एशियाई खेल (टेटे) : शरथ, साथियान और मानिका प्री-क्वार्टर फाइनल में (राउंडअप)

जकार्ता, 30 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय खिलाड़ियों ने 18वें एशियाई खेलों के 12वें दिन गुरुवार को टेबल टेनिस के एकल वर्ग स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन किया। अचंता शरथ कमल, गणनसेकरन साथियन और मानिका बत्रा ने दमदार खेल दिखाते हुए एकल वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

भारत की मौमा दास को हालांकि महिलाओं के एकल वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा।

दिन के पहले मुकाबले में मौमा को चीनी ताइपे की खिलाड़ी जुयु चेन ने मात दी। चेन ने मौमा को 25 मिनट तक चले मुकाबले में 4-0 (11-6, 11-5, 11-6,11-6) से मात देकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

इसके बाद हुए सभी मुकाबलों में भारतीय खिलाड़ियों ने जीत दर्ज की। अनुभवी शरथ कमल ने पुरुष एकल स्पर्धा के अंतिम-32 दौर में पाकिस्तान के आसिम मोहम्मद कुरैशी को हराया।

इंचियोन एशियाई खेलों में क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय करने वाले शरथ ने कुरैशी को 18 मिनटों के भीतर 4-0 (11-4, 11-8, 11-7, 11-5) से मात देकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

स्टार खिलाड़ी 23 वर्षीय मानिका बत्रा ने महिला एकल वर्ग के राउंड-32 के मुकाबले में थाईलैंड की नंथाना कोमवोंग को 4-0 से मात दी।

राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता मानिका ने 37 वर्षीय कोमवोंग को 11-3, 11-7, 11-3, 11-6 से पराजित किया।

दिन के अंतिम मुकाबले में साथियन ने पुरुष एकल वर्ग के राउंड-32 के मुकाबले में इंडोनेशिया के सांतोसो फिकी सुपित को 11-3, 9-11, 14-12, 11-1, 9-11, 11-7 से मात देकर अंतिम-16 में कदम रखा।

साथियन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला गेम 11-3 से अपने नाम किया। सांतोसो ने दूसरे गेम में 11-9 से जीत हासिल करते हुए 1-1 से बराबरी कर ली। साथियन ने तीसरा गेम 12-14 से जीत 2-1 की बढ़त ले ली।

चौथे गेम में साथियन अपने विपक्षी को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया और गेम 11-1 से अपने नाम किया। वहीं आखिर गेम वह 11-9 से जीत मैच को छठे गेम में ले गए जहां 11-7 से जीत अगले दौर में पहुंचने में सफल रहे।

प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले शुक्रवार को खेले जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493