‘भैरव गीता’ मारधाड़ वाली प्रेम कहानी : राम गोपाल

चेन्नई, 31 अगस्त (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा का कहना है कि आगामी तेलुगू-कन्नड़ द्विभाषी फिल्म ‘भैरव गीता’ मारधाड़ से भरपूर एक प्रेम कहानी है।

भास्कर के साथ संयुक्त रूप से फिल्म का निर्माण कर रहे वर्मा ने कहा कि फिल्म हिंसक वर्ग संघर्ष की पृष्ठभूमि पर बनी है।

उन्होंने ट्वीट किया, “सिद्धार्थ की ‘भैरव गीता’ में मुख्य कलाकार धनंजय और इरा हैं। यह वर्ग संघर्ष की पृष्ठभूमि पर आधारित एक्शन लव स्टोरी है।”

फिल्म में सिद्धार्थ निर्देशक के तौर पर डेब्यू कर रहे हैं और इसमें धनंजय और इरा जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

धनंजय इससे पहले ‘जेस्सी’, ‘टगरू’, ‘बदमाश’ और ‘बॉक्सर’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

वर्मा इन दिनों वेब श्रृंखला ‘डी-कंपनी’ के साथ व्यस्त हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493