लॉस एंजेलिस, 31 अगस्त (आईएएनएस)। क्रिस प्रैट और एना फारिस की शादी के आठ साल हो गए। अपने अलगाव की घोषणा करने के एक साल बाद दोनों अपने बेटे के साथ घूमने के लिए निकले।
दोनों कलाकार बेटे जैक की देखभाल एक साथ कर रहे हैं।
वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, दोनों बच्चे का हाथ पकड़े हुए और सैंटा मोनिका में घूमते और कॉफी पीते सुखद परिवार लग रहे थे।
एना ने काले रंग की टी-शर्ट और जींस पहनी थी, जबकि प्रैट ने भूरे रंग की टी शर्ट और शॉर्ट्स पहनी थी।
उनका सात वर्षीय बेटा भी दोनों के साथ काफी खुश नजर आ रहा था।
प्रैट फिलहाल 28 वर्षीया सोशलाइट कैथरीन यूनिस श्वार्जनेगर के साथ डेटिंग कर रहे हैं।
वहीं एना भी आगे बढ़ रही हैं और ‘ओवरबोर्ड’ के फोटोग्राफर माइकल बैरेट के साथ डेटिंग कर रही है।
dharmpath.com dharmpath