एशियाई खेल (नौकायन) : महिलाओं की 49-ईआर एफएक्स स्पर्धा में भारत को रजत

जकार्ता, 31 अगस्त (आईएएनएस)। श्वेता शेरवेगर और वर्षा गौतम की जोड़ी ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में शुक्रवार को महिलाओं की 49-ईआर एफएक्स स्पर्धा में भारत के लिए रजत पदक जीता है।

इस स्पर्धा में श्वेता और वर्षा को दूसरा स्थान हासिल हुआ। इस जीत के बाद इन्होंने कहा कि अब अगला लक्ष्य टोक्यो ओलम्पिक में पदक जीतना है।

सिंगापुर की लो रुइ और लिम मिन की टीम ने पहले स्थान पर रहते हुए स्वर्ण पदक जीता है।

थाईलैंड की कलहान कामोनचानोक और वाईवाई निचपा की टीम को कांस्य पदक हासिल हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493