एशियाई खेल (सॉफ्ट टेनिस) : पुरुष और महिला टीमें हारीं

नई दिल्ली, 31 अगस्त (आईएएनएस)। यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के 13वें दिन भारतीय पुरुष और महिला सॉफ्ट टेनिस टीमों को शुक्रवार को अपने-अपने मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।

पुरुष टीम को ग्रुप-सी के पहले मैच में कंबोडिया से 3-0 से, दूसरे मैच में इंडोनेशिया से 3-0 से और तीसरे मैच में जापान से 3-0 से हार का सामना करना पड़ा।

महिलाओं ने ग्रुप-ए के पहले मैच में मंगोलिया को 3-0 से हराया, लेकिन दूसरे मैच में उन्हें कोरिया से 3-0 से और तीसरे मैच में थाईलैंड से 3-0 से मात खानी पड़ी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493