फिलीपींस में बंदूकधारियों के हमले में 6 की मौत, दंपति को बंधक बनाया

मनीला, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। फिलीपींस में अज्ञात बंदूकधारियों ने छह ग्रामीणों की हत्या कर दी। इन्होंने एक जोड़े को भी अगवा कर लिया।

सिन्हुआ ने पुलिस अधिकारी एडविन डी ओकाम्पो के हवाले से बताया कि बंदूकधारी तटीय शहर सिरावई में शुक्रवार को शाम पांच बजे इस जोड़े के घर में घुस आए और उन्हें बंधक बना लिया।

इस जोड़े के एक पड़ोसी ने इन्हें छुड़ाने का प्रयास किया लेकिन वह मारा गया।

डी ओकाम्पो ने बताया कि हमलावरों के हमले से बचने का प्रयास कर रहे पांच और ग्रामीण मारे गए। इस घटना में एक बच्चा भी घायल हुआ है।

बचाव कार्य जारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493