अमेरिका ओपन : खानचानोव को मात देकर नडाल चौथे राउंड में

न्यूयॉर्क, 1 सितंबर (आईएएनएस)। मौजूदा विजेता स्पेन के टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम अमेरिका ओपन के चौथे दौर में प्रवेश कर लिया है।

वर्ल्ड नंबर-1 नडाल ने तीसरे दौर में रूस के कारेने खाचानोव को बेहद कड़े और रोचक मुकाबले में 5-7 7-5 7-6 (9-7) 7-6 (7-3) से मात देकर चौथे दौर में प्रवेश किया।

अगले दौर में उनका सामना जॉर्जिया के निकोलोज बासिलशविल से होगा।

वहीं अमेरिका के जॉन इश्नेर ने भी अंतिम-16 में प्रवेश कर लिया है। इश्नेर ने सर्बिया के दुसान लाजोविक को चार सेटों तक चले मैच में 7-6(10-8), 6-7(6-8), 6-3,7-5 से मात देकर अगले दौर में जगह बनाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493