सोच्चि में रनवे से विमान फिसला, 18 घायल

मॉस्को, 1 सितंबर (आईएएनएस)। रूस के सोच्चि में शनिवार देर रात लैंडिंग के दौरान रनवे से एक विमान फिसल गया, जिसके चलते 18 लोग घायल हो गए।

मंत्रालय की ओर से जारी बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान में कहा गया कि घटना देर रात 2.59 बजे उस समय हुई, जब मॉस्को से 164 यात्रियों और छह क्रू सदस्यों सहित सोच्चि पहुंचा रूस का यूटियर एयरलाइन का बोइंग 737 विमान रनवे से फिसल गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बयान के हवाले से बताया कि घटना से विमान का लैंडिंग गियर और एक पंख क्षतिग्रस्त हो गया है जबकि बाएं इंजन में आग लग गई। सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित निकाल लिया गया। आग बुझा ली गई।

घायलों में तीन बच्चे शामिल हैं।

रूस के विमानन प्राधिकरण और यूटियर ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493